1. Sleep Paralysis-
जब हम नींद में होते हैं तब हमारी दिमागी स्तिथि और सपनों से जुड़े कई सारे तथ्य सामने आते हैं जिन पर वैज्ञानिक कई सालों से रिसर्च कर रहे हैं। कई बार ऐसा होता है कि सुबह के समय हमारी नींद तो खुल जाती है लेकिन आंखें बंद रहती है। ऐसे परिस्थिति में हम अगर सपना भी देख रहे हो तो भी हमें पता होता है कि हम जाग चुके हैं लेकिन चाह कर भी हम हमारी आंखें नहीं खोल पाते। इसके अलावा कई बार ऐसा भी होता है कि हम चाह कर भी अपने बिस्तर से नहीं उठ पाते। हमारी आंखें बंद रहती है और हम चाह कर भी अपने शरीर को हिला नहीं पाते। हमारी सांसे भी बंद हो जाती है।ऐसे समय में हम काफी घबरा जाते हैं और नींद खुलने के बाद हम इसे कोई भूत प्रेत या आत्मा जैसी चीजों के साथ जोड़ने लगते हैं। ऐसा होना बिल्कुल स्वाभाविक है और इसे स्लीप पैरालिसिस कहा जाता है इसका कारण है जब हम सोते समय अपने आंखों की पुतलियों को तेजी से हिलाते हैं तब हमारे दिमाग एक अलग स्टेज में पहुंच जाता है और हमारा शरीर कुछ देर के लिए लकवे के जैसा हो जाता है। हर इंसान के जीवन काल में यह एक बार जरूर होता है।
2.दुनिया का सबसे चिकना पदार्थ -
क्या आपको पता है तेल,ग्रीज़ आदि इंसान द्वारा बनाए गए कुछ ऐसे पदार्थ है जो काफी चिकने हैं। इन सभी के तुलना से कई हजार गुना चिकना पदार्थ इंसान के शरीर में ही पाया जाता है। हम इंसानों के हड्डियों में पाए जाने वाला सायनोवियल फ्लुएड(Synovial Fluid) एक ऐसा पदार्थ है जो कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा चिकना होता है। यह हमारे घुटनों में ज्यादा पाया जाता है। यह पदार्थ दो हड्डियों के बीच में होने वाले घर्षण को रोकता है और जोड़ों के मूवमेंट को आसान बनाता है।
हर खाने पीने वाली चीजों का एक समय सीमा होता है, जिसके बाद वह खराब हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं शहद एकमात्र वस्तु है जो कभी खराब नहीं होता। इसका कारण है शहद में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाया जाता है जिसके कारण खाने को पचाने या खराब करने वाला जीवाणु जन्म नहीं ले पाता और शहद लंबे समय तक खराब नहीं होता।
3.कॉफ़ी -
4.सपने -
दिनभर की भागदौड़ वाली जिंदगी में हम कई अनजान लोगों से रूबरू होते हैं। हम अपने सपनों में अक्सर उन लोगों को देखते हैं जिन्हें हम कभी ना कभी एक पल के लिए देखें होंगे। हम अपने सपनों में उन लोगों को देखते हैं जिन्हें शायद हम एक बार देखकर ही भूल गए होंगे लेकिन आपका दिमाग उसके चेहरे को याद रखता है।
5.अन्धो का सपना -
एक वैज्ञानिक रिसर्च से यह पता चला है कि सपने देखने के लिए आंखों का होना जरूरी नहीं है। मतलब जो लोग जन्म से अंधे होते हैं, जिन्होंने कभी भी अपने जीवन मैं रंग, कोई इंसान, या कोई भी वस्तु को नहीं देखा वह लोग भी अपने सपनों में चीजों को देख और महसूस कर सकते हैं। आंखें नहीं होने के कारण इनके दूसरे सभी सेंस जैसे सुनना,किसी चीज को छूना और सूंघने की शक्ति हमसे ज्यादा होती हैं जो उनके सोचने की शक्ति को और बढ़ाता है।
6.जन्म से गर्ववती जीव -
आमतौर पर किसी भी प्राणी को जन्म लेने के लिए एक नर और एक नारी का मिलन होना जरूरी होता है लेकिन एक ऐसा जीव है जो अकेला ही अपने आप को पैदा कर सकता है। घास वाली जगह पर इस जीव को आपने कभी ना कभी जरूर देखा होगा। इसका नाम है Aphids. इस जीव को अपना वंश बढ़ाने के लिए किसी मेल या फीमेल साथी की जरूरत नहीं पड़ती और इसका कारण है यह जीव गर्भवती ही पैदा होते है।
7.दो सालो में पकने वाला फल -
हर फल का एक मौसम होता है जिस समय वह पूरी तरह पक्के तैयार होता है इसलिए इन्हें सीजनल फ्रूट्स(Seasonal Fruit) कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि अनारश एक ऐसा फल है जिसे पूरी तरह बनकर तैयार होने में लगभग 2 साल का समय लगता है। इसकी ग्रोथ सामान्यतः दूसरे फलों के मुकाबले काफी धीरे होती है।अनारश हमे जल्दी-जल्दी मिल सके इसलिए इसकी खेती लगातार करनी पड़ती है।
8.Universe का आवाज़-
Credit:Wikimedia Commons
आज से कई साल पहले जब एलईडी, एलसीडी और फ्री वाली टीवी का निर्माण नहीं हुआ था तब ब्लैक एंड वाइट पिक्चर टीवी चला करते थे।आज के तरह डिश या इंटरनेट नहीं बल्कि एंटीना वाले केबल कनेक्शन का इस्तेमाल होता था। आपने ध्यान दिया होगा सिग्नल में कुछ खराबी आ जाने पर या सिग्नल बंद हो जाने पर टीवी की स्क्रीन पर छोटे-छोटे सफेद और काले कलर के दानों से भरा हुआ एक डिस्प्ले नजर आने लगता था और साथ ही एक अजीब सी आवाज सुनाई देती थी। लगातार हिलती हुई आकृति और अजीब सी आवाज के कारण लोग इसे मच्छरों से तुलना करते थे लेकिन दरअसल कहा जाता है इस में आने वाली आवाज हमारी यूनिवर्स की होती है। जब टीवी पर सिग्नल नहीं आता तब एंटेना सॅटॅलाइट(Satellite) के जरिये यूनिवर्स का आवाज लेकर उसे टीवी पर दिखता हैं।
ये भी पढ़े -
दोस्तों,आपको 8 बैज्ञानिक तथ्य(8 scientific facts)में से कोनसा तथ्य सबसे चौकाने वाला लगा? और कोनसा फैक्ट सबसे ज्यादा पसंद आया हमे कमेंट बॉक्स पर जरूर बताये।इसी तरह के और भी नए जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। Fact-ology आपके लिए ऐसे रोचक और अनजान जानकारी लाता रहता हैं। निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय हमे जरूर बताये।
0 टिप्पणियाँ