Animal which may go extinct-जानवर जो विलुप्त होने वाले हैं
1. Gorilla.
हमें से शायद बहुत लोगों को यह पता भी नहीं है कि गोरिल्ला(Gorilla) आज विलुप्त होने के कगार में हैं। गोरिल्ला एक शाकाहारी एप्स है जो ज्यादातर मध्य अफ्रीका के जंगलों में पाए जाते हैं। गोरिल्ला अपने जिन का 98.3% इंसानों के साथ साझा करते हैं। गोरिल्ला को दो हिस्सों में बांटा गया है पूर्वी गोरिल्ला और पश्चिमी गोरिल्ला लेकिन यह दोनों ही आज विलुप्त होने के कगार पर है। कुछ रीसेंट आर्टिकल से पता चला है कि जंगलों में लगभग 200 से 300 वयस्क क्रॉस रिवर गोरिल्ला बचे हैं। ज्यादातर लोग जानवरों की तरह गोरिल्ला का विलुप्त होने का कारण शिकार, आवाज नुकसान, बीमारी और मानव संघर्ष के कारण होता है। गोरिल्ला के पास प्रजनन दर कम होता है मतलब एक माता अपने जीवन काल में केवल तीन या चार बारी प्रजनन करती है।
2. Amur Leopard.
घड़ियाल भारत में पाए जाने वाला एक मगरमच्छ है। घड़ियाल की संख्या 1930 के दशक से घटती आ रही है और यही कारण है की आज ये विलुप्त होने के करीब है। यह देखा गया है कि जंगलों में केवल 100 से 300 घड़ियाल बचे हैं और इसमें कोई शक नहीं है कि यह सारे मानव द्वारा किए गए नतीजों का फल है।
Saola जिन्हें एशियन यूनिकॉर्न भी कहा जाता है जो कि पृथ्वी पर सबसे बड़े स्तनधारी जीव में से एक है। इन्हें कुछ सालों बाद शायद हम कहानियों में पड़ेंगे क्योंकि इनकी संख्या बेहद कम है। एक जीवित Saola को पहली बार 1992 में कैमरे में शूट किया गया था। पूरी दुनिया में केवल 100 से 750 Saola बचे हैं। बाकी जानवरों की तरह कुछ सालों बाद यह जीव भी हमें देखने नहीं मिलेंगे।
7. Vaquita.
आपमे से बहुत से लोग इस जीव का नाम नहीं सुने होंगे।अब सुनेंगे भी कैसे इनकी जनसंख्या जो इतनी कम है। Vaquita सबसे दुर्लभ जीवों में से है जहां इनकी जनसंख्या सिर्फ सेकड़ो में ही रह गई है और यह समुद्र में पाए जाने वाले सबसे दुर्लभ स्तनपाई में से एक है। इनके बिलुप्त होने का कारण है गैरकानूनी फिशिंग और इनके रहने वाले इलाकों में मनुष्य का छेड़छाड़ करना। सिर्फ 100 के आसपास Vaquita इस पृथ्वी में जीवित है और शायद आने वाले दिनों में हम इन्हें देख भी ना पाए।
बाघ दुनिया में सबसे मशहूर और सबसे तेजी से विलुप्त होने वाला जानवर है। यह दिखने में जितने विशाल हैं उतने ही खूबसूरत है। इनके लगातार कम होने का कारण है लोगों द्वारा इनका शिकार किया जाना और इनके खाल को ऊंची कीमत में बेचना। बड़े और शक्तिशाली लोगों ने बाघ का शिकार करना एक खेल बना कर रख दिया है। आंकड़ों के अनुसार आज दुनिया भर में केवल 3900 बाघ बचे है और अगर इन्हें संरक्षण नहीं किया गया तो यह आने वाले समय में विलुप्त हो जाएंगे।
Rhinocerous नाम ग्रीक शब्द Rhino और cerous से आता है जिसका मतलब है नाक में सिंह। दुर्भाग्य से यही सिंह उनके लिए खतरा बन चुका है, कुछ शिकारी अवैध तरीके से उनका विशिष्ट सिंह के लिए उनका शिकार करते हैं। हालांकि दुनिया में गेंडो की संख्या ठीक-ठाक है लेकिन इनकी कई सारी प्रजातियां विलुप्त होने की कगार में है जैसे कि जावा नेशनल पार्क में सिर्फ 67 जवा राइनो सोरस(Java Rhino) जिंदा है इसके अलावा एक और प्रजाति है जो आने वाले समय में विलुप्त होने वाले हैं वह है काला गेंडा जिसकी जनसंख्या है 5500 और उनकी तीन प्रजाति पहले ही विलुप्त हो चुकी है।
Pangolin की इस दुनिया में 8 प्रजाति है। यह देखने में भले ही मजबूत और खतरनाक लगे लेकिन यह भी विलुप्त होने की समस्या से बच नहीं पा रहे हैं। शिकारी और बदलते मौसम से ना लड़ पाने के कारण आज ये बिलुप्त होने के करीब है। इनके शरीर में जो सेल देख रहे हैं यह 18लाख 80 हज़ार प्रति किलोग्राम की कीमत में बेची जाती है और इसीलिए शिकारी इनकी तलाश में रहते है और एक बार यह इन्हें मिल जाए तो यह बच नहीं पाते।
इसी तरह के और भी नए जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। Fact-ology आपके लिए ऐसे रोचक और अनजान जानकारी लाता रहता हैं। निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय हमे जरूर बताये।
0 टिप्पणियाँ