Meaning of Leopard in Hindi- Leopard in Hindi meaning
Leopard को हिंदी में तेंदुआ कहा जाता हैं।
Leopard in Hindi - तेंदुआ से जुड़े रोचक तथ्य।
क्या आपको तेंदुओ के बारे(about leopard in hindi) में अनोखे जानकारी के बारे में पता हैं?हम आपके लिए कुछ ऐसे ही तेंदुओ से जुड़ी अनोखी जानकारी और तथ्य (information of leopard in hindi)लाये हैं। तो चलिए जानते हैं।
1. Leopard मतलब तेंदुआ का जीवनकाल 15 से 20 साल तक होता है। यह लगभग 1.4 मीटर लंबा और इनकी पूंछ 90 से 100 सेंटीमीटर तक लंबी होती है।
2. यह जानवर अकेले में रहना पसंद करते हैं। दूसरे जानवरों की तरह यह झुंड में रहना पसंद नहीं करते और यह अपना शिकार अकेले में करते हैं। तेंदुआ अपना ज्यादातर समय पेड़ में रहकर बिताते हैं।
3. तेंदुआ ज्यादातर अफ्रीका ,भारत और चीन में पाए जाते हैं। मुख्य रूप से यह अपने चमड़ी की वजह से जाने जाते हैं। तेंदुआ के 9 उपजाति पाए जाते हैं इन Leopard के अलावा अफ्रीका में काले तेंदुए भी पाए जाते हैं जिन्हें ब्लैक पैंथर(Black Panther) कहा जाता है।
4. देखा जाए तो तेंदुआ शेर बाघ जैगुआर की तुलना में छोटा होता है लेकिन उर्जा के मामले में यह शेर बाघ और जैगुआर से भी फुर्तीला होता है। यह ज्यादा बड़े जानवर का शिकार नहीं करते। खरगोश, बकरी, मछली इनका मुख्य शिकार हैं।
5. नर तेंदुआ के मुकाबले मादा तेंदुआ छोटे आकार की होती है। नर और मादा तेंदुआ का वजन 70 किलोग्राम 50 किलोग्राम तक होता है।
6. तेंदुओं के बच्चे जन्म लेने के बाद 10 दिनों तक अंधे होते हैं।
7. एक तेंदुए के आंखों का रेटिना इस प्रकार होती है कि आम इंसान की तुलना में यह अंधेरे में 7 गुना ज्यादा देख पाते हैं। इनके कान भी इतनी तेज होती हैं कि एक आम इंसान की तुलना में इनके कान 5 गुना ज्यादा तेज होते हैं।
8. यह जानवर बहुत शक्तिशाली होते हैं। यह इतने शक्तिशाली होते हैं कि अपने से बड़े शिकार को भी घसीट कर पेड़ पर चढ़ा देते हैं।
9. तेंदुए को साइलेंट किलर(Silent Killer) भी कहा जाता है क्योंकि यह इतने शातिर और चुपचाप शिकार करते हैं कि अपने शिकार को एक प्रतिशत बचने का मौका नहीं देते।
10. मादा तेंदुआ साल के किसी भी समय प्रजनन कर सकती है। यह आमतौर पर दो या तीन बच्चों को जन्म देती है। मादा अपने बच्चों के साथ तब तक रहती है जब तक यह 2 साल के नहीं हो जाते।
11. यह जानवर अपना शिकार रात को करते हैं दिन का समय यह पेड़ो पर या गुफा में सोते हुए गुजारते हैं।
12. तेंदुआ अपने चपलता के लिए भी प्रसिद्ध है यह 58 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। यह बहुत अच्छे तैराक भी हैं।
13. तेंदुआ के शरीर में एक विशिष्ट काले धब्बे होते हैं जिसे rosettes कहां जाता है जो इन्हें और खूबसूरत बनाते हैं।
Leopard Scientific name- तेंदुआ का वैज्ञानिक नाम।
Panthera Pardus (पेंथेरा पार्दस)
चीता और तेंदुए के बीच में अंतर-Difference between Cheetah and leopard
2.चीता दिन में शिकार करता है लेकिन तेंदुए आमतौर पर रात में शिकार करता है।
3.इन दो जानवरों में सबसे आम अंतर है उनके शरीर का पैटर्न। तेंदुए की शरीर के ऊपर गुलाब की तरह निशान होते हैं जिसे rosettes कहा जाता है और चिता के शरीर पर एक ठोस गोल आकार का पैटर्न होता है।
4.इसमें कोई शक नहीं चीता सबसे तेज दौड़ने वाला स्तनपाई जीव है। वह 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते हैं जबकि एक तेंदुए केवल 58 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ते हैं।
5.चीता देखने में लंबा और वजन में हल्का होता है जो उन्हें दौड़ने में योगदान देता है और तेंदुआ बड़ी बिल्लियों की प्रजाति में सबसे छोटा होता है हालांकि वे मजबूत और भारी होते हैं।
6. मादा तेंदुआ की गर्भधारण का एक निश्चित समय होता है। तेंदुए के लिए गर्भ की अवधि 90 से 105 दिनों के बीच होती है आमतौर पर मादा तेंदुए है दो शावकों को जन्म देती है और मादा चीता का गर्भधारण अवधि 90 से 98 दिनों की होती है और यह तीन से चार शावकों को जन्म देती है।
0 टिप्पणियाँ