Ticker

6/recent/ticker-posts

Bollywood Celebrities who went jail for serious crimes in Hindi| Bollywood celebrities जो जुर्म के लिए जेल गए हैं। Bollywood Celebrities jo serious crime ke liye jail gaye hai.

Bollywood Celebrities who went Jail for serious crimes in Hindi | Bollywood celebrities जो जुर्म के लिए जेल गए हैं.





Bollywood Industry में कुछ Celebrities अपने काम में इतना खो जाते है की कानून को अपने हाथ में ले लेते हैं। और इसीलिए हम बहुत से एक्टर्स को जेल भी जाते देखा है। इस आर्टिकल में हम कुछ Bollywood Celebrities के बारे में बताएँगे जिन्हे serious crimes के लिए जेल जाना पड़ा था। तो चलिए जानते है -


1. John Abraham (जॉन अब्राहम )
'Dhoom' मूवी में villain का रोल करने के बाद John दर्शक के सामने एक लोकप्रिय Celebrity बन चुके थे। उन्हें रियल लाइफ में भी बाइक राइडिंग का बहुत शौख था और इसी कारन उन्हें जेल भी जाना पड़ा। तो हुआ यु के एक रात वो बाइक राइड में निकला था और उसकी स्पीड बहुत ही तेज़ थी जिसके कारण उनकी टक्कर दो लोगो से हुई जो साइकिल में थे। Accident में John को ज्यादा चोट नहीं लगी पर उन दोनों लोगो को बहुत गहरी चोट आयी। John उन्हें तुरंत hospital ले गए और पुलिस के सामने ये भी बताया की वो Accident उनके वजह से हुयी थी,इसी कारण John को जेल में डाल दिया गया और उन्होंने वहां 15 दिन बिताये।  

2. Rajpal Yadav (राजपाल यादव )
Rajpal Yadav जिनके चरित्र ने हमे हमेसा हसाया है ,उनके जीबन में भी ऐसा समय आया जब उन्हें भी जेल जाना पड़ा। "Ata Pata Lapata" नामक मूवी को राजपाल ने खुद Produce किया था और इनके लिए उन्होंने एक businessman से 5cr रुपए का लोन लिया था और इस कीमत को वो समय पे नहीं चूका पाए जिसके वजह से उन पर Fraud का केस लगाया गया और उन्हें 3 महीने जेल में बिताना पड़ा। बाद में उन्हें एक fine देना पड़ा जिसके बाद उन्हें bail मिली।  

3.Sanjay Dutt (संजय दत्त )
संजय का केस तो हम सभी को याद होगा जहां, 2 मार्च 1993 को मुंबई 12बम धमाकों से दहल उठी थी। इसमें 257 लोगों की मौत हुई थी। लगभग एक हजार लोग घायल हुए थे। इन धमाकों की जांच के बाद टाडा के केस में संजय दत्त भी आरोपी थे। वे दोषी करार दिए गए और उन्हें सजा हुई।19 अप्रैल 1993 को मुंबई पुलिस ने संजय दत्त के घर से तलाशी के दौरान ए के 56 बरामद की। उन्हें गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 26 अप्रैल 1993 संजय ने अदालत में अपना जुर्म कबूला और 3 मई 1993 संजय जमानत पर रिहा हुए।लेकिन 4 मई 1993 उनकी जमानत रद्द हुई और दोबारा गिरफ्तार किया गया। 16 अक्टूबर 1995 को 16 महीने की सजा के बाद संजय दत्त की जमानत मंजूर की गई।दिसंबर 1995 उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया गया और इसके बाद वे अप्रैल 1997 में जमानत पर रिहा हुए। 28 नवंबर 2006 उन्हें आर्म्स एक्ट(Arms Act) के तहत दोषी पाया गया, लेकिन टाडा एक्ट से जुड़े सभी मामलों में उन्हें बरी कर दिया गया। 31 जुलाई 2007 टाडा कोर्ट ने संजय दत्त को गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप में 6 साल की सजा सुनाई। उनकी सजा मई 2016 में खत्म होनी थी, लेकिन जेल में उनके अच्छे व्यवहार को देखते हुए उन्हें 25 फरवरी 2016 को ही रिहा कर दिया गया।

4.Salman Khan (सलमान खान )
सलमान के केसेस के बारे में हम सभी जानते हैं जहां उन्हें दो अलग अलग केसेस में जेल जाना पड़ा था।सितंबर, 1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ' हैं की शूटिंग के दौरान उन पर दो काले काले हिरण के शिकार का आरोप लगा।अक्तूबर, 1998 में पुलिस ने सलमान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोप लगा कि जिस राइफल और रिवाल्वर से सलमान ने शिकार किया उसके लाइसेंस की समय सीमा समाप्त हो चुकी थी।सलमान पर आरोप है कि उन्होंने 28 सितंबर, 2002 को लैड क्रूज कार फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ा दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मई, 2015 में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई, लेकिन दिसंबर 2015 में मुंबई  हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। 

5. Shiney Ahuja (शाइनी आहूजा)              
2009 में 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'गैंगस्टर', 'वो लम्हे', 'मेट्रो' और 'भूल-भुलैया' जैसी सुपरहिट फिल्मों से लोकप्रिय होने के बाद शाइनी(Shiney) उन दिनों बॉलीवुड के सबसे डिमांडिंग एक्टर में से एक थे। लेकिन  जब उनकी नौकरानी ने उन पर रेप का आरोप लगाया तो 2011 में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें अपराधी करार देते हुए 7 साल की सजा सुनाई। शाइनी ने हमेशा अपने आप को बेक़सूर बताया पर न्यूज़ में उनकी दोषी होने की खबर दिखाई गयी जिसके कारण उनका फ़िल्मी करियर लगभग ख़तम होगया। कुछ महीनो बाद उस नौकरानी ने केस वापस ले लिया और शाइनी के खिलाफ जितने भी सबूत थे वो झूठे साबित हुए जिसके वजह से शाइनी जेल से बाहर आगये। 

तो दोस्तों ,ये थे कुछ ऐसे Bollywood Celebrities जो क्राइम्स के वजह से जेल गए है। दोस्तों इस पोस्ट के जरिये हम किसी भी Bollywood Celebrities के प्रति कोई इर्षा या नफरत फैलाना नहीं चाहते,यह सिर्फ इनफार्मेशन और एजुकेशन के उद्देश्य से बनायीं गई आर्टिकल हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ